आगरा में आपत्तियों के बाद 156-केंद्रों पर होंगी यूपी-बोर्ड-परीक्षाएं:पांच फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, अंतिम सूची जारी, तैयारी को मिलेगा पर्याप्त समय

Nov 27, 2026 - 11:32
0
आगरा में आपत्तियों के बाद 156-केंद्रों पर होंगी यूपी-बोर्ड-परीक्षाएं:पांच फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, अंतिम सूची जारी, तैयारी को मिलेगा पर्याप्त समय
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (10वीं और 12वीं) परीक्षा के लिए जिले में कुल 156 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। पहले चरण और दूसरे चरण में मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह संख्या तय हुई है। 25 सितंबर 2026 को जारी पहली प्रस्तावित सूची में जिले के 161 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। इस सूची पर कुल 375 आपत्तियां और प्रत्यावेदन आए। सबसे ज्यादा 322 शिकायतें परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर थीं। कई ग्रामीण और तहसील क्षेत्रों के छात्रों को 15-20 किलोमीटर दूर के केंद्र आवंटित किए गए थे। ये जोड़े गए केंद्र: आपत्तियों की जांच के बाद संशोधित सूची जारी की गई। इसमें 10 विद्यालयों को हटाया गया और 5 नए केंद्र जोड़े गए। इससे कुल संख्या 156 हो गई। हटाए गए 10 विद्यालयों में 3 सहायता प्राप्त, 1 राजकीय और 6 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। नए जोड़े गए केंद्रों में नगर निगम कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय (ताजगंज), आशाराम रतनलाल इंटर कालेज (जरार, बाह), अनवरी नीलोफर राजकीय इंटर कालेज (आगरा), राजकीय हाईस्कूल (बस्तई, अछनेरा) और राजकीय हाईस्कूल (चौमाशाहपुर, फतेहपुर सीकरी) शामिल हैं। दूसरे चरण में आईं थीं 102 आपत्तियां: संशोधित सूची जारी होने के बाद 21 नवंबर तक दूसरे चरण की ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गईं। इस दौरान आगरा जिले से कुल 102 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें ज्यादातर उन विद्यालयों से जुड़ी थीं, जिन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया था या जहां छात्रों को अपेक्षाकृत दूर के केंद्र आवंटित किए गए थे। बोले डीआईओएस: जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने दोनों चरणों की आपत्तियों का परीक्षण किया। साक्ष्य के आधार पर ही निर्णय लिया गया। बोर्ड ने अंतिम सूची 26 नवंबर को जारी कर दी है, जो upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद छात्रों और विद्यालयों को तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User