महराजगंज में यातायात पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया:वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई; पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान
महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 के तहत शुक्रवार, 27 नवंबर को नगर और कस्बा क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।
अभियान में पुलिस टीम ने दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों की जांच की। वाहनों की फिटनेस, जरूरी कागजात और सुरक्षा मानकों को परखा गया। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिसकर्मियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी से वाहन चलाने और जरूरी सुरक्षा उपकरण रखने की सलाह दी। स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े तय मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा के लिए जांच और जागरूकता अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन के निर्देशन में की गई।
इस दौरान यातायात प्रभारी अरविंद प्रताप सिंह, विनोद सिंह, सलामुद्दीन खान, घनश्याम यादव और यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)