आजमगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:आंधी में कार पर गिरा पीपल का पेड़, 3 लोग फंसे; बाइक चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले 2 गिरफ्तार

Sep 27, 2026 - 06:20
0
आजमगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:आंधी में कार पर गिरा पीपल का पेड़, 3 लोग फंसे; बाइक चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले 2 गिरफ्तार
नमस्कार, आजमगढ़ की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… बिलरियागंज पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आंधी-बारिश के दौरान सियरहा गांव के पास पीपल का पेड़ क्रेटा कार पर गिर गया। कार में सवार चालक वाहिद खान, उनकी मां रुखसाना बानो और करीब 10 वर्षीय जोहैर खान फंस गए। सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें- 1- बाइक चोरी कर पार्ट्स अलग-अलग बेचते थे, 2 गिरफ्तार: चोरी की बाइक के पार्ट्स और खोलने के औजार बरामद आजमगढ़ में बिलरियागंज पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजू यादव उर्फ भोला यादव (22) और आकाश यादव (19) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक के रिम-टायर, चेन-स्पॉकेट, शॉकर, बैट्री समेत अन्य पार्ट्स, बाइक खोलने के औजार और 400 रुपए बरामद किए। दोनों को गौरी नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, राजू पर तीन और आकाश पर एक मुकदमा पहले से दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर... 2- गैंगस्टर एक्ट का वांटेड आरोपी गिरफ्तार, जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी का आरोप आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड अभिनव सिंह उर्फ मंटू (41) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सह-अभियुक्ता ऋतिका सिंह के साथ मिलकर जमीन बेचने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठता था। तीन मामलों में कुल 1.10 करोड़ रुपए लेने का आरोप है। इनमें एक मामले में 50 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। आरोपी के खिलाफ सिधारी और कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, धमकी, विश्वासघात और आर्म्स एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3- आंधी में क्रेटा कार पर गिरा पीपल का पेड़, बच्चे के ऑपरेशन के लिए जा रहे 3 लोग फंसे; ग्रामीणों ने बचाया आजमगढ़ के बिलरियागंज में आंधी-बारिश के दौरान सियरहा गांव के पास पीपल का पेड़ क्रेटा कार पर गिर गया। कार में सवार चालक वाहिद खान, उनकी मां रुखसाना बानो और करीब 10 वर्षीय जोहैर खान फंस गए। तीनों बच्चे के ऑपरेशन के लिए आजमगढ़ जा रहे थे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे से आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग बाधित हो गया। जिले में तेज हवाओं से 2 दर्जन से अधिक पेड़ गिरने की सूचना है। पढ़ें पूरी खबर... 4- NCC कैडेटों को साइबर फ्रॉड से बचाव की ट्रेनिंग, डिजिटल अरेस्ट और फिशिंग के खतरे बताए आजमगढ़ के इटौरा-चंडेश्वर स्थित डेंटल कॉलेज में 99 यूपी बटालियन NCC के 10 दिवसीय शिविर के छठवें दिन कैडेटों को साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। साइबर सेल के SI रजत कुमार सिंह ने फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल, साइबर बुलिंग और फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए। कैडेटों को CPR, प्राथमिक उपचार, सर्पदंश से बचाव और फायर फाइटिंग का मॉकड्रिल भी कराया गया। महिला सुरक्षा के लिए 1090 और 112 की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर... 5- आजमगढ़ में पेड़ गिरने से 24 घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए परेशान लोग आजमगढ़ के हीरापट्टी इलाके में तेज हवा और बारिश के बीच पेड़ गिरने से करीब 24 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। बिजली न होने से स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि शिकायत के लिए कई बार बिजली विभाग को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। संबंधित फीडर के कार्यकारी इंजीनियर अमरनाथ शाही ने बताया कि पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि काम पूरा हो गया है और करीब एक घंटे में बिजली बहाल कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User