आजमगढ़ में इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित:सामने आई घोर लापरवाही, गंभीर मुकदमे के निस्तारण में भी लापरवाही के आरोप, विभागीय जांच के निर्देश

Sep 28, 2026 - 09:30
0
आजमगढ़ में इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित:सामने आई घोर लापरवाही, गंभीर मुकदमे के निस्तारण में भी लापरवाही के आरोप, विभागीय जांच के निर्देश
आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले के रानी की सराय थाने के प्रभारी विमल प्रकाश राय सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले इन पुलिस कर्मियों में सब इंस्पेक्टर गिरीश तिवारी, सब इंस्पेक्टर हैदर अली मंसूरी और निजामाबाद थाने पर तैनात आरक्षी वैभव पटेल शामिल है। इसके साथ इन चारों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को रानी की सराय थाने का नया प्रभारी बनाया है। 2026 में निजामाबाद थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके निस्तारण में इन पुलिसकर्मियों की लापरवाही खुलकर सामने आई थी। जिस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था अभियुक्त के जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस द्वारा जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया गया। इसके साथ ही जमानत पर बाहर आने के बाद अभियुक्त द्वारा शिकायतकर्ता को धमकी दी जाने लगी और फर्जी आईडी बनाकर फोटो, वीडियो वायरल किया जाने लगा जब इस मामले की समीक्षा की गई तो यह बात सामने आई कि सत्यापन में पुलिस कर्मियों ने गंभीर लापरवाही बरती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की समीक्षा की गई जिसमें घोर लापरवाही और अपने दायित्वों के निर्वहन में भी लापरवाही पाई गई जिसके आधार पर इन सभी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि अपनी जिम्मेदारियां का ईमानदारी और अनुशासन के साथ पालन करें। 10 दिन पूर्व भी दो पुलिस कर्मियों का हुआ था निलंबन आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने 10 दिन पूर्व 15 सितंबर को अहिरौला थाने के प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर मंतोष सिंह और अतरौलिया थाने के प्रभारी रहे देवेंद्र नाथ दुबे को भी तत्काल प्रभाव से अपने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया था। इसके साथ ही छह पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण भी किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User