अमरोहा में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, अवैध तमंचा और बाइक बरामद

Sep 28, 2026 - 10:20
0
अमरोहा में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, अवैध तमंचा और बाइक बरामद
अमरोहा की डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे पकड़ा।आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल मिली है। यह मुठभेड़ रविवार-सोमवार रात करीब 12 बजे चौबरिया चौराहे के पास हुई। पुलिस चेकिंग के दौरान जावेद को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने लगा। उसकी बाइक फिसल गई और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। जावेद डिडौली थाने में दर्ज गोकशी के एक मामले में वांछित था। उसने 31 जुलाई की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होना भी कबूल किया है। उसके खिलाफ अमरोहा और मथुरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User