मां बाप के डांटने पर गाजियाबाद पहुंची छात्रा:गाजियाबाद पुलिस को शक हुआ तो महिला पुलिस से कराई पूछताछ, मोबाइल चलाने पर डांटते थे परिजन

Sep 28, 2026 - 10:20
0
मां बाप के डांटने पर गाजियाबाद पहुंची छात्रा:गाजियाबाद पुलिस को शक हुआ तो महिला पुलिस से कराई पूछताछ, मोबाइल चलाने पर डांटते थे परिजन
17 साल की एक छात्रा मां और पिता की डांट से परेशान होकर गाजियाबाद पहुंच गई।रात 12 बजे छात्रा संदिग्ध हालत में घूमते हुए मिली। जहां छात्रा को परेशान हालत में देखा। उस समय गश्त कर रही पुलिस ने एसीपी और अन्य अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद महिला पुलिस बुलाकर छात्रा से पूछताछ की, उसके बाद परिवार से संपर्क किया। छात्रा गौतमबुद्धनगर की रहने वाली है, जो एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। मोबाइल चलाने पर डांटते हैं मम्मी पापा गाजियाबाद के हिंदनगर क्षेत्र में रविवार आधी रात चीता 12 मोबाइल पर तैनात सिपाही सौरभ कुमार व कांस्टेबल रोहित कुमार गश्त कर रहे थे। देखा की एक 17 साल की लड़की परेशानह हालत में घूम रही है। जिसके बाद थाने से महिला पुलिस को बताया गया। छात्रा ने अपना नाम रोशनी पुत्री कैलाश निवासी ग्राम बिस्नौली जिला नोएडा बताया। काफी पूछताछ पर बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर चली आई है। जिसके बाद महिला हेल्पडेस्क पर लाकर छात्रा को बैठाया गया। छात्रा ने बताया कि मैं घर से नाराज होकर चली आई, पहले ऑटो और फिर बस से बैठकर गाजियाबाद पहुंची। पिता ने बताया कि बेटी को डांटा रोशनी द्वारा बताए अनुसार उसके पिता के मोबाइल नंबर पर सूचना दी। जिसके बाद छात्रा के पिता कैलाश और मां उर्मिला भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे बेटी घर से निकली। पिता ने डांटने की बात पुलिस को बताई, लेकिन उसके बाद रात में पुलिस ने कॉल करके परिजनों को बुलाया। परिजनों ने बताया कि हम लोग रात में एक साथ परेशान हो गए। जिसे बाद पुलिस की कॉल आई तो राहत की सांस ली। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस कमिश्नर. जे रविंदर गौड का कहना है महिला और छात्राओं के प्रति पुलिस को निर्देश दिए गए हैं, महिला पुलिस ने ही पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि परिजनों द्वारा डांटने पर लड़की गाजियाबाद आ पहुंची थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User