अशरफ ने सीने पर चिराग पासवान की फोटो बनवाई:'कहा प्रयागराज में यूथ बोले तो कार्यक्रम में मिलेंगे, सवालों के जवाब मांगेंगे

Sep 27, 2026 - 16:08
0
अशरफ ने सीने पर चिराग पासवान की फोटो बनवाई:'कहा प्रयागराज में यूथ बोले तो कार्यक्रम में मिलेंगे, सवालों के जवाब मांगेंगे
प्रयागराज में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को प्रयागराज पहुंचे। परेड ग्राउंड में शाम चार बजे होने वाले ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा चिराग पासवान से मिलने और उनसे सीधे संवाद करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम में चिराग पासवान युवाओं से बातचीत करने के साथ ही उनके सवालों के जवाब भी देंगे। इसी उत्साह का एक अलग अंदाज प्रयागराज में देखने को मिला। चिराग पासवान के युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के मोहम्मद अशरफ ने अपने शरीर पर चिराग पासवान की तस्वीर पेंट करवाई है। उन्होंने सीने और पेट पर चिराग पासवान की तस्वीर बनवाई है। इसके अलावा पीठ पर पेंट से ‘यूथ बोले तो’ लिखवाया है। दोनों हाथों पर भी ‘यूथ बोले तो’ लिखवाया गया है। मोहम्मद अशरफ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रयागराज आने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कुछ अलग तरीके से उनका स्वागत करने का फैसला किया। उनका कहना है कि वह बॉडी पेंटिंग के जरिए युवाओं का संदेश कार्यक्रम तक पहुंचाना चाहते हैं। अशरफ ने बताया कि उनकी बॉडी पेंटिंग शाहगंज के पेंटर जावेद फनकार ने की है। उन्होंने कहा कि जावेद फनकार लंबे समय से बॉडी पेंटिंग करते आ रहे हैं और उनके काम से प्रभावित होकर उन्होंने यह पेंटिंग कराई है। अशरफ का कहना है कि चिराग पासवान से मिलने और उन्हें यह बॉडी पेंटिंग दिखाने को लेकर वह उत्साहित हैं। दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से प्रयागराज के परेड ग्राउंड में ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी की ओर से इसे युवाओं से सीधे संवाद का कार्यक्रम बताया गया है। चिराग पासवान युवाओं से उनके मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनके सवालों का जवाब देंगे। प्रयागराज में इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी युवाओं से संवाद कर चुके हैं। ऐसे में चिराग पासवान का युवा संवाद कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User