औरैया में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी:DM ने खराब सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
औरैया में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सड़कों को गड्ढामुक्त और मजबूत बनाने के लिए बैठक की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खराब सड़कों को प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश दिए। सभी मुख्य और संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर जल्द काम पूरा करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत, सिंचाई और नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध काम करने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तुरंत दुरुस्त करने, तालमेल बनाकर काम करने और प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। मरम्मत की प्रगति के फोटो-वीडियो लोकेशन के साथ रोज देने को भी कहा गया। बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)