अयोध्या में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत:रात में नाराज होकर घर से निकला था, सुबह ट्रैक पर मिला शव
अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में रविवार भोर ट्रेन की चपेट में आने से 28 साल के युवक की मौत हो गई। उसका शव देवराकोट-ढेरवा फटकी के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। ट्रेन चालक ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। सुबह रेलवे लाइन की ओर गए ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव देखा। इसके बाद सत्तीचौरा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान करेरू गांव निवासी राम जन्म उर्फ गुड्डू निषाद के बेटे विशाल निषाद के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। रात 10 बजे नाराज होकर घर से निकला था मृतक के पिता राम जन्म निषाद ने पुलिस को बताया कि विशाल शनिवार रात करीब 10 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह पूरी रात घर वापस नहीं आया। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों के मुताबिक विशाल को मिर्गी की बीमारी थी और उसे कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे। ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी सूचना चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि ट्रेन चालक ने युवक के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी थी। स्टेशन मास्टर के जरिए पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और कारण के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)