ई-रिक्शा चालक बोला- इतना कमाते हो, किराया नहीं दे रहे:हमीरपुर में दरोगा ने कहा- मेरे पास फुटकर पैसे नहीं; वीडियो सामने आया

Nov 29, 2026 - 21:47
0
ई-रिक्शा चालक बोला- इतना कमाते हो, किराया नहीं दे रहे:हमीरपुर में दरोगा ने कहा- मेरे पास फुटकर पैसे नहीं; वीडियो सामने आया
हमीरपुर में ई-रिक्शा से यात्रा के बाद 10 रुपए किराया मांगने पर दरोगा और चालक के बीच बहस हो गई। दरोगा ने चालक को नियम-कानून समझाए और लाइसेंस मांगने लगे घटना का वीडियो रविवार शाम करीब 6 बजे सामने आया है। दोपहर दरोगा डाकघर से लक्ष्मीबाई तिराहे तक ई-रिक्शा में गए थे। सफर पूरा होने पर चालक ने उनसे किराया मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। किराया मांगने पर चालक से मांगा लाइसेंस वायरल वीडियो में दरोगा ई-रिक्शा में चार सवारियां बैठाने का नियम बताते हुए चालक से लाइसेंस मांगते नजर आ रहे हैं। इस पर चालक कहता है, 'इतना कमाते हो और किराया नहीं दे रहे।' बाद में दरोगा कहते हैं कि उनके पास फुटकर पैसे नहीं हैं। सोमवार को सेवानिवृत्त होंगे दरोगा बताया गया कि दरोगा सुमेरपुर थाने में तैनात थे। उन्हें पहले ही पुलिस लाइन भेजा जा चुका है। सोमवार को वे सेवानिवृत्त होंगे। सुमेरपुर थाना प्रभारी राममोहन राय ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि दरोगा को पुलिस लाइन भेजा जा चुका है और वे सोमवार को रिटायर होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User