बाइक मिक्सर मशीन में घुसी बाइक, युवक की मौत:बस्ती के गौसपुर बाजार में हादसा; दो लोग घायल

Nov 23, 2026 - 22:03
0
बाइक मिक्सर मशीन में घुसी बाइक, युवक की मौत:बस्ती के गौसपुर बाजार में हादसा; दो लोग घायल
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मिक्सर मशीन में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मृतक की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर निवासी मोहम्मद आविद अली (22) पुत्र मोहम्मद मदीशू के रूप में हुई। बाइक पर उनके साथ मोहम्मद आरिफ (22) पुत्र मोहम्मद हलीम और तबस्सुम पुत्री मोहम्मद मदीशू भी सवार थीं। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस भी पहुंच गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। इंस्पेक्टर कलवारी संतोष गौड़ ने बताया कि गौसपुर बाजार में मिक्सर मशीन में पीछे से बाइक टकराने से हादसा हुआ। दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User