सहारनपुर में ट्यूबवैल से इन्वर्टर और फ्रिज का सामान चुराया:इन्वर्टर बेचने जाते समय पकड़ा गया आरोपी, 460 रुपए भी बरामद

Nov 23, 2026 - 22:03
0
सहारनपुर में ट्यूबवैल से इन्वर्टर और फ्रिज का सामान चुराया:इन्वर्टर बेचने जाते समय पकड़ा गया आरोपी, 460 रुपए भी बरामद
सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में खेत के ट्यूबवैल से इन्वर्टर और फ्रिज का सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फ्रिज के तार और कम्प्रेशर कबाड़ी को बेच दिए थे। सामान बेचकर मिले पैसे नशा करने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का इन्वर्टर और 460 रुपये बरामद किए हैं। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर निवासी कफील खान का खेत रसूलपुर पापडेकी के जंगल में है। खेत में ट्यूबवैल लगा हुआ है। 8 और 9 अक्टूबर की रात ट्यूबवैल पर रखा इन्वर्टर और फ्रिज का सामान चोरी हो गया था। कफील ने आसपास तलाश की। इसी दौरान उसने कैलाशपुर निवासी आसिफ पुत्र हयात को खेत के पास से जाते देखा। पूछने पर आसिफ ने बताया कि वह पास के कार गैरेज में काम करता है। लेकिन गैरेज में जाकर पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने आसिफ के वहां काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कफील को उस पर शक हुआ और उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 10 अक्टूबर को चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे में वांछित आसिफ उग्राहु की ओर जाने वाले रास्ते पर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में चोरी का इन्वर्टर और 460 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आसिफ ने बताया कि उसने ट्यूबवैल से इन्वर्टर और फ्रिज के तार व कम्प्रेशर चोरी किए थे। फ्रिज का सामान पहले ही एक राह चलते कबाड़ी को बेच दिया था। सामान बेचकर मिले रुपये में से 460 रुपये बचे थे, जबकि बाकी पैसे नशे में खर्च कर दिए। वह इन्वर्टर भी बेचने जा रहा था, तभी पकड़ा गया। आसिफ के खिलाफ पहले भी गागलहेड़ी थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User