बाइक सवार को गिराया, कट्टे से किया फायर:बाल-बाल बचा युवक, आरटीओ चौराहे पर विवाद, लोगों ने आरोपी से कट्टा छीना

Sep 27, 2026 - 18:21
0
बाइक सवार को गिराया, कट्टे से किया फायर:बाल-बाल बचा युवक, आरटीओ चौराहे पर विवाद, लोगों ने आरोपी से कट्टा छीना
बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरटीओ चौराहे के पास बाइक से जा रहे महान्तू यादव को आरोपी ने लात मारकर सड़क पर गिरा दिया। विवाद बढ़ने पर 315 बोर के कट्टे से फायर कर दिया। गोली किसी को नहीं लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी से कट्टा छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पांच साल से चल रही रंजिश का बताया जा रहा मामला मामला जारी गांव निवासी महान्तू यादव और कल्लू सिंह से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि महान्तू के घर के सामने रीता यादव रहती हैं। रीता शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि कल्लू सिंह पिछले करीब पांच साल से रीता के साथ रह रहा है। दोनों कालूकुआं में किराए के कमरे में रहते हैं। 2025 में मारपीट के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा बताया गया कि 12 अगस्त 2025 को रीता अपने पति दिनेश के साथ विवाद कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कल्लू सिंह ने दिनेश के साथ मारपीट की। सामने रहने वाले महान्तू यादव ने बीच-बचाव किया और कल्लू की पिटाई कर दी। इसके बाद कल्लू के भाई की ओर से महान्तू समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में यादव पक्ष के लोगों को जेल भी जाना पड़ा था। बाइक में लात मारकर गिराया, फिर निकाला कट्टा रविवार दोपहर महान्तू यादव मोटरसाइकिल से आरटीओ चौराहे के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि तभी कल्लू सिंह ने उसकी बाइक में लात मार दी। महान्तू सड़क पर गिर गया और दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान कल्लू ने 315 बोर का कट्टा निकालकर फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। लोगों ने कट्टा छीना, मौके पर पहुंची पुलिस फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी से कट्टा छीन लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार कब्जे में ले लिया। घटना के बाद आरोपी कल्लू सिंह फरार बताया जा रहा है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। तहरीर और जांच के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। दोनों पक्ष जारी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User