वाराणसी में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:शिशु, स्त्री, नेत्र और डेंटल समेत डायटिशियन के विशेषज्ञों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श

Sep 27, 2026 - 19:26
0
वाराणसी में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:शिशु, स्त्री, नेत्र और डेंटल समेत डायटिशियन के विशेषज्ञों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श
वाराणसी में महिला भूमिहार समाज और पॉपुलर हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को बेलवा, बाबतपुर स्थित किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जांच की सुविधा दी गई। शिविर में जनरल मेडिसिन, शिशु एवं बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, डेंटल और डायटिशियन विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। इसके अलावा वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की निशुल्क जांच की गई। शिविर में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ली और आवश्यक जांच कराई। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User