बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक:28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग

Sep 27, 2026 - 15:34
0
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक:28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग
देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहे। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने बैंकों को रविवार, 27 सितंबर को काम करने के निर्देश दिए हैं। RBI ने भी बैंक शाखाओं, ATM-linked branches और करेंसी चेस्ट को रविवार को पूरी तरह संचालित रखने की मंजूरी दी है। इसका मकसद हड़ताल से पहले ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका देना है। 28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। फाइव-डे बैंकिंग लागू करने की प्रमुख मांग बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग सभी शनिवार को छुट्टी देकर फाइव-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। सरकार के अनुसार, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल का मुख्य लंबित मुद्दा पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। SBI, PNB समेत कई सरकारी बैंक खुले रविवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रहे। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हड़ताल के दौरान शाखा से जुड़े जरूरी काम में संभावित परेशानी से बचने के लिए अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें। डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का कर सकेंगे इस्तेमाल हड़ताल के दौरान शाखाओं की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरिंग और कुछ अन्य शाखा आधारित सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए जिन ग्राहकों को नकद निकासी, चेक, दस्तावेज जमा करने या अन्य शाखा संबंधी जरूरी काम हैं, उन्हें पहले से इसकी योजना बनाने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User