नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बरेली में दो महीने से फरार था, कई मुकदमे दर्ज
बरेली में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दो महीने से फरार निर्दोश राठौर गिरफ्तार हुआ है। बिथरी चैनपुर पुलिस ने उसे नवदिया झादा पुल के नीचे से पकड़ा। गिरफ्तारी से एक दिन पहले इज्जतनगर थाने में उसके खिलाफ नई शिकायत दर्ज हुई। इसमें धमकी और अवैध असलहे से हमला करने की कोशिश के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई को ब्लू डायमंड होटल में नाबालिग के साथ जबरदस्ती हुई। इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो बना, जो वायरल होने के बाद नाबालिग की आत्महत्या का कारण बना। इस मामले में 22 जुलाई को बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। निर्दोश ने वीडियो बनाने और वायरल करने की बात कबूल की है। आरोपी पर मारपीट, धमकी, आईटी एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)