बदायूं में 70 साल पुरानी कोठी भरभराकर गिरी,VIDEO:भाजपा नेता की थी, बारिश के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद
बदायूं में लगातार बारिश के बीच दातागंज तहसील के बक्सेना गांव में 70 साल पुरानी कोठी गिर गई। इसका लाइव वीडियो सामने आया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, मलबे में काफी सामान दब गया। यह कोठी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर धीरेंद्र पाल सिंह की थी। भाजपा नेत्री मंजू सिंह परिवार के साथ यहीं रहती थीं। लगातार बारिश से पुरानी इमारत कमजोर होकर अचानक ढह गई। प्रशासन ने हालात देखे। जिले में बारिश के दौरान मकान गिरने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले उसावां में घर गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई। कुंवरगांव क्षेत्र में भी घर गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की जान गई। बारिश से ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से सप्लाई ठप रही। बीएसए नवीन कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों की छुट्टी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)