भगत सिंह की जयंती पर माकपा ने किया कार्यक्रम

Sep 28, 2026 - 05:36
0
माकपा, सीटू, किसान सभा एवं जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर नगर के शहीद स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "भगत सिंह अमर रहें" और "भगत सिंह, तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे" जैसे नारे लगाए। इसके बाद गेता रोड स्थित वार्ड नंबर 6 के मजदूर किसान भवन में भगत सिंह के जीवन, संघर्ष एवं विचारों पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन कामरेड गोपाललाल महावर एवं कामरेड कमल बागड़ी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ किसान नेता दु लीचंद आर्य, माकपा तहसील सचिव मुकुट बिहारी जंगम, किसान सभा तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी, सीटू निर्माण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गोपाललाल महावर एवं नौजवान सभा के संयोजक रमेशचंद महावर सहित कार्यकर्ताओं द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User