बीबीएयू में पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन का प्रशिक्षण आज से:एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से 30 नवंबर तक चलेगा, स्टार्टअप शुरू करने के गुण सिखाएंगे विशेषज्ञ

Nov 25, 2026 - 09:38
0
बीबीएयू में पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन का प्रशिक्षण आज से:एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से 30 नवंबर तक चलेगा, स्टार्टअप शुरू करने के गुण सिखाएंगे विशेषज्ञ
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से मंगलवार, 25 नवंबर से पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, कानपुर के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और भावी उद्यमियों को पर्यटन उद्योग में कारोबार की संभावनाओं से अवगत कराना और उन्हें इस क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। पर्यटन कारोबार की बारीकियां सीखेंगे प्रतिभागी कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ प्रतिभागियों को पर्यटन व्यवसाय की योजना बनाने से लेकर टूर एवं ट्रैवल संचालन तक की जानकारी देंगे। इसके साथ ही डिजिटल मार्केटिंग के जरिए पर्यटन व्यवसाय को आगे बढ़ाने के तरीके भी बताए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र में ग्राहकों से बेहतर संबंध बनाने और आतिथ्य सेवाओं के प्रबंधन पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्टार्टअप शुरू करने के लिए मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने और उन्हें कारोबार में बदलने के तरीके सिखाए जाएंगे। प्रतिभागियों को स्वरोजगार और स्टार्टअप शुरू करने के लिए जरूरी प्रबंधन कौशल के साथ व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने के योग्य बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User