बकरी खोजने गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप:राठ में आरोपी के चंगुल से बचकर भागी, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज
हमीरपुर में राठ कोतवाली के एक गांव में बकरी चराने गई महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही युवक संजय पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 की शाम उसकी बकरी कुछ दूर चली गई थी। वह बकरी को खोज रही थी। इसी दौरान गांव का संजय उसे खींचकर एकांत स्थान पर ले गया। आरोप है कि युवक ने महिला को दो बार मारा और उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर भागी महिला महिला ने बताया कि वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने राठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके अपना गुजारा करती है। शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस राठ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)