कानपुर में ठंड बढ़ी, पारा 2 डिग्री गिरा:आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ेगी, बारिश की संभावना नहीं

Nov 24, 2026 - 07:36
0
कानपुर में ठंड बढ़ी, पारा 2 डिग्री गिरा:आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ेगी, बारिश की संभावना नहीं
कानपुर में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार सुबह सर्द हवाओं के चलते ठंडक महसूस होगी, जबकि आसमान साफ रहने से दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से दिन में भी सिहरन महसूस हो सकती है। हालांकि, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में दिन व रात का तापमान 2 दो डिग्री गिरा है। हवाएं ठंडक का एहसास कराएंगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी बनी हुई है। जैसे ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं पहाड़ों से होकर कानपुर पहुंचेंगी, तापमान में गिरावट आएगी। अगले तीन से चार दिनों तक रात के साथ दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है। इससे दोपहर की गर्मी कम होगी और हल्की हवा भी ठंड का एहसास कराएगी। उन्होंने बताया कि नवंबर के आखिरी दिनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दो मौसमी सिस्टम बनने के संकेत हैं। इनके प्रभाव से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल सर्दी क्रमिक रूप से बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को गिरा रात का पारा सीएसए की ओर से सोमवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में पारा दो डिग्री गिरा है। सुबह हल्की ठंडक रही, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास हुआ। शाम को सर्द हवाओं ने एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User