बलिया में राधेश्याम पांडेय के उपन्यास का विमोचन:लेखक बोले- किताब लिखने की प्रेरणा समाज से मिली
बलिया के तिखमपुर स्थित वृंदावन वाटिका में गुरुवार शाम करीब पांच बजे राधेश्याम पांडेय ‘रेवती’ के उपन्यास ‘पथ के पत्थर’ का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे और अन्य अतिथियों ने किताब का विमोचन किया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप जलाया। बलिया की कलाकार वैश्णवी राय ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आनंद दूबे ने कहा कि किसी भी चीज का सृजन विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करना चाहिए। उपन्यास के लेखक राधेश्याम पांडेय ‘रेवती’ ने कहा कि उन्हें यह किताब लिखने की प्रेरणा समाज से मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने की और संचालन अरविंद शुक्ला ने किया। इस मौके पर बीएसए मनीष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी, गणेश पाठक, धनेश पांडेय और डॉ. आरबीएन पांडेय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)