बलरामपुर में घने कोहरे से दृश्यता घटकर 10 मीटर पहुंची:हाईवे पर हेडलाइट जलाकर चले वाहन, सुबह सात बजे 14 डिग्री रहा तापमान
बलरामपुर में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सड़कों पर दृश्यता घटकर महज 10 मीटर रह गई। इसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइक और चारपहिया वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सफर करते दिखे। सुबह सात बजे तापमान 14 डिग्री सुबह करीब सात बजे जिले का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण ज्यादा परेशानी हुई। हाईवे पर भी कोहरे का असर घने कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। कम दूरी तक दिखाई देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रही। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। नेशनल हाईवे समेत कई प्रमुख रास्तों पर भी कोहरे का असर दिखाई दिया। आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ठंड मौसम में बदलाव से जिले में सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम के इस रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)