चौक सब्जी मंडी में 50 दुकानें टूटीं, 250 परिवार प्रभावित:विधायक ने किया मौके का निरीक्षण, 15 फीट गहरे गड्ढे में पानी भरने से हादसे का खतरा; बोले- दुकानदारों की रोजी-रोटी पर नहीं आने देंगे
अयोध्या के चौक सब्जी मंडी में विकास कार्यों के चलते प्रभावित दुकानदारों की परेशानी जानने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रविवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडी का स्थलीय निरीक्षण किया और दुकानदारों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। दुकानदारों ने बताया कि करीब 40 से 50 दुकानें टूटने से लगभग 250 परिवार प्रभावित हुए हैं। कारोबार ठप होने से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 15 फीट गहरे गड्ढे में भरा पानी दुकानदारों ने विधायक को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसमें पानी भरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने सुरक्षा के इंतजाम कराने के साथ कारोबार के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रभावित दुकानदारों की रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन से वार्ता कर दुकानदारों के लिए जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इससे प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान भी होना चाहिए।
विधायक ने सपा नेताओं पर साधा निशाना निरीक्षण के दौरान विधायक ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता चुनाव के समय ही मंडी में दिखाई देते हैं। विधायक के मुताबिक मंडी में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है और यहां एक नल तक नहीं लगवाया गया। विधायक ने पासी समाज की दिव्यांग बेटी के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और सांसद अवधेश प्रसाद पर भी सवाल उठाए। इन आरोपों पर संबंधित नेताओं का पक्ष सामने नहीं आया है। दुकानदार बोले- पहले कारोबार बचाने की व्यवस्था हो पीड़ित दुकानदार उत्तम यादव ने कहा कि दुकानें टूटने के बाद कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। दुकानदारों की मांग है कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक उन्हें कारोबार के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने दुकानदारों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से बातचीत का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)