चित्रकूट के रैपुरवा माफी स्कूल के 2 शिक्षकों की कविताएं:राजकुमार शर्मा लगातार पांचवीं बार हुए चयनित, डिजिटल शिक्षा पर हुई कार्यशाला
NCERT के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) ने हिंदी पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसका विषय "डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य" था। पहले दिन (25 सितंबर) 'शिक्षक कवि सम्मेलन' में 101 शिक्षक-कवियों ने अपनी कविताएं सुनाईं। जनपद चित्रकूट के कंपोजिट विद्यालय रैपुरवा माफी से प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा और सहायक अध्यापक राकेश कुमार चंदेल की स्वरचित कविताओं का चयन हुआ। राजकुमार शर्मा की कविताओं का यह लगातार पांचवीं बार चयन है। कार्यक्रम के समापन पर NCERT के संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेंद्र बेहरा, राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रवींद्र कुमार, मीडिया निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र पाल और आकाशवाणी की नेशनल कमेंटेटर श्रीमती अलका सिन्हा ने दोनों शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। राजकुमार शर्मा और राकेश कुमार ने अपनी इस उपलब्धि के लिए मिशन शिक्षण संवाद की काव्यांजलि टीम, हौसला टीम बागपत, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चित्रकूट डायट प्राचार्य बी.के. शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी को प्रेरणा बताया और सभी को धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)