बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं का उपकेंद्र पर हंगामा:सीतापुर में 48 घंटे से आपूर्ति ठप रहने पर भड़के लोग, अधिकारियों के आश्वासन पर लौटे उपभोक्ता

Sep 28, 2026 - 07:34
0
बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं का उपकेंद्र पर हंगामा:सीतापुर में 48 घंटे से आपूर्ति ठप रहने पर भड़के लोग, अधिकारियों के आश्वासन पर लौटे उपभोक्ता
सीतापुर में लगातार हो रही बारिश के बीच बिसवा कस्बे की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। मोहल्ला थाना, तहसील समेत कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। रविवार देर रात 10:30 बजे बिजली न आने से नाराज मोहल्ले के सैकड़ों लोग सामूहिक रूप से पावर हाउस पहुंच गए। लोगों ने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर पावर हाउस परिसर में ही डेरा डाल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई घंटों से मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। लगातार बारिश के कारण पहले से ही लोग जलभराव और अन्य समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में बिजली गुल होने से घरों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। बिजली नहीं आने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था समेत कई जरूरी कार्य भी प्रभावित रहे। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकजुट होकर पावर हाउस पहुंच गए। लोगों ने विद्युत अधिकारियों से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। काफी संख्या में लोगों के पावर हाउस पहुंचने से वहां स्थिति गंभीर हो गई। मामले की सूचना मिलने पर संबंधित विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली और उन्हें समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि बारिश के कारण प्रभावित हुई विद्युत व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा रहा है। अधिकारियों ने सोमवार तक बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और वे पावर हाउस से वापस लौट गए। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखने और फाल्ट होने पर तत्काल सुधार कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User