चंदौली में डैम ओवरफ्लो:2730 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा, अलर्ट जारी

Sep 27, 2026 - 10:10
0
चंदौली के पहाड़ी इलाकों में पिछले 48 घंटे से हुई बारिश के बाद रविवार सुबह पांच डैम से कुल 2730 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। इसमें मुसाखाड़ डैम से 845, लतीफशाह से 661, भैसोड़ा से 213, नौगढ़ से 533 और चंद्रप्रभा डैम से 478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल नदियों में पानी छोड़े जाने से किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं बताई गई है। एहतियात के तौर पर पांचों डैम की ओर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस टीमों की तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User