चंदौली में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन-बुकिंग शुरू:5 दिसंबर तक आवेदन, रोटावेटर से लेकर किसान ड्रोन तक पर मिलेगी सब्सिडी

Nov 28, 2026 - 08:55
0
चंदौली में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन-बुकिंग शुरू:5 दिसंबर तक आवेदन, रोटावेटर से लेकर किसान ड्रोन तक पर मिलेगी सब्सिडी
चंदौली जिले में कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि जिले के पंजीकृत किसान कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे या नजदीकी जनसेवा केंद्र के जरिए भी बुकिंग की सुविधा है। योजना के तहत रोटावेटर, चैप कटर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉ रीपर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, हैरो, कल्टीवेटर और कंबाइन हार्वेस्टर पर अनुदान दिया जाएगा। किसान ड्रोन और ऑयल मिल भी योजना में शामिल ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, मिनी ऑयल मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन और अन्य कृषि रक्षा उपकरण भी योजना में शामिल हैं। किसान इन उपकरणों की ऑनलाइन बुकिंग कर अनुदान का लाभ ले सकते हैं। एक लाख तक के यंत्र पर 2500 रुपए टोकन मनी भीमसेन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के समय टोकन मनी जमा करना जरूरी है। एक लाख रुपए तक कीमत वाले यंत्र की बुकिंग के लिए 2,500 रुपए और एक लाख रुपए से अधिक कीमत वाले यंत्र के लिए 5,000 रुपए जमा करने होंगे। उन्होंने किसानों से आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना बुकिंग पूरी करने और दूसरे किसानों को भी योजना की जानकारी देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User