चंदौली में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सास का निधन:भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार गाजीपुर में हुआ

Sep 27, 2026 - 15:34
0
चंदौली में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सास का निधन:भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार गाजीपुर में हुआ
चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सास उर्मिला देवी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शोक जताया। करीब 250 भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उर्मिला देवी के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पैतृक गांव से बड़ेसर घाट ले जाया गया पार्थिव शरीर उर्मिला देवी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चखनिया, पोस्ट डिग्घी, चंदौली से अंतिम संस्कार के लिए बड़ेसर घाट, जमानियां, गाजीपुर ले जाया गया। वहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, विवेकानंद केशरी, गणेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User