प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को मिली खेल सामग्री:'एक कदम' संस्था ने दिया तनावमुक्त रहने का मंत्र

Sep 27, 2026 - 15:34
0
प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को मिली खेल सामग्री:'एक कदम' संस्था ने दिया तनावमुक्त रहने का मंत्र
सामाजिक संस्था 'एक कदम' ने अपने नौवें स्थापना दिवस पर निजामपुर स्थित राजकीय आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर को खेल सामग्री भेंट की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई। संस्था के संरक्षक जयप्रकाश ने कोचिंग सेंटर के प्रभारी अनुज कुमार को खेल सामग्री सौंपते हुए अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियां विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने में सहायक होती हैं। जयप्रकाश ने बताया कि संस्था वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और वृक्षारोपण के क्षेत्र में सक्रिय है तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए विद्यालय का निर्माण भी करा रही है। इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनीष राय ने अभ्यर्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से लक्ष्य पाने की प्रेरणा दी व आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था ने सेंटर को वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, बैडमिंटन रैकेट, शटल कॉक और बैडमिंटन नेट उपलब्ध कराए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User