देवरिया में शिक्षकों को मिला चयन वेतनमान:220 अध्यापकों को मिलेगा लाभ, मूल मासिक वेतन में होगी वृद्धि

Sep 27, 2026 - 14:45
0
देवरिया में शिक्षकों को मिला चयन वेतनमान:220 अध्यापकों को मिलेगा लाभ, मूल मासिक वेतन में होगी वृद्धि
देवरिया के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 220 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ मिलेगा। एक ही पद पर 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। शनिवार देर शाम बीएसए रामजीवन मौर्य ने आदेश जारी किया। एक सितंबर 2016 को नियुक्त शिक्षकों ने सितंबर 2026 में 10 वर्ष की सेवा पूरी की है। चयन वेतनमान लागू होने से मूल वेतन में बढ़ोतरी होगी और मासिक वेतन में करीब 2500 से 3000 रुपए तक का अंतर आने की संभावना है। इसके साथ मूल वेतन के आधार पर मिलने वाले अन्य वित्तीय लाभ भी बढ़ेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पैरवी के बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से पात्र शिक्षकों की ऑनलाइन आख्या और संस्तुति विभाग को भेजी गई थी। आदेश जारी होने पर महासंघ के संयोजक जयशिव चंद, सहसंयोजक विवेक मिश्रा, शशांक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों ने बीएसए के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User