28 नवंबर को उपराष्ट्रपति और सीएम का काशी दौरा:52 पॉइंट पर शहर में लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान,कैंट से लेकर बीएचयू और मैदागिन तक बदला रहेगा रूट

Nov 26, 2026 - 19:51
0
28 नवंबर को उपराष्ट्रपति और सीएम का काशी दौरा:52 पॉइंट पर शहर में लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान,कैंट से लेकर बीएचयू और मैदागिन तक बदला रहेगा रूट
काशी तमिल संगमम-5 का शुभारंभ 28 नवंबर को वाराणसी में होगा। नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 28 नवंबर को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने कुल 52 पॉइंट पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं। इसका असर बाबतपुर, हरहुआ, कैंट, पुलिस लाइन, चौकाघाट, मैदागिन, गोदौलिया, लहुराबीर, मंडुवाडीह, भिखारीपुर, बीएचयू और रामनगर सहित कई इलाकों में पड़ेगा। कई ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हरहुआ, तरना और कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लकड़ीमंडी तिराहे से रूट जीरो होने पर कैंट ओवरब्रिज से भी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस लाइन और भोजूबीर की ओर से आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। कैंट, पुलिस लाइन और पांडेयपुर जाने वालों को परेशानी गिलट बाजार से भोजूबीर जाने वाले वाहनों को शिवपुर चुंगी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भोजूबीर से जेपी मेहता जाने वाले वाहन अर्दली बाजार होकर जाएंगे। पुलिस लाइन से चार पहिया और मालवाहक वाहन कचहरी व ताड़ीखाना की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें पांडेयपुर की ओर भेजा जाएगा। वहीं पांडेयपुर से पुलिस लाइन आने वाले वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास और रिंग रोड का रास्ता लेना होगा। मैदागिन से गोदौलिया तक वाहनों पर रोक शहर के पुराने इलाकों में भी यातायात प्रभावित रहेगा। गोदौलिया से मैदागिन के बीच वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लहुराबीर से मैदागिन जाने वाले वाहनों को मलदहिया की ओर डायवर्ट किया जाएगा। विश्वेश्वरगंज से मैदागिन जाने वाले चार पहिया और मालवाहक वाहनों को गोलगड्डा की ओर भेजा जाएगा। BHU और भिखारीपुर रूट पर सुबह 11 बजे से बदलाव बीएचयू और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। भिखारीपुर से सुंदरपुर और ककरमत्ता जाने वाले चार पहिया वाहनों को चितईपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। चितईपुर से भिखारीपुर जाने वाले वाहनों को करौंदी और अखरी अंडरपास की ओर भेजा जाएगा। सुंदरपुर और नरिया से बीएचयू जाने वाले वाहनों को भी करौंदी होकर जाना होगा। बीएचयू चौराहे से परिसर के अंदर और सुंदरपुर की ओर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। सामनेघाट पुल से आने वाले वाहनों को मारुति नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रामनगर से बीएचयू जाने वाले वाहनों को टेंगरा मोड़ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन भी रहेगा प्रतिबंधित यातायात पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी अलग से व्यवस्था की है। पुलिस लाइन से चौकाघाट होते हुए तेलियाबाग तक और लहुराबीर से मैदागिन होते हुए विश्वेश्वरगंज तक इनका संचालन बंद रहेगा। चौकाघाट से गोलगड्डा होते हुए सूजाबाद और पड़ाव तक भी ऑटो-ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू के बीच लहरतारा और भिखारीपुर मार्ग पर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें सिगरा और रथयात्रा मार्ग से भेजा जाएगा। बीएचयू से भिखारीपुर होते हुए मंडुवाडीह स्टेशन और रामनगर से बीएचयू तक भी सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ऑटो-ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User