एएसपी ने हापुड़ नगर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया:रिकॉर्ड, महिला हेल्प डेस्क और बैरक समेत सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Sep 27, 2026 - 16:25
0
एएसपी ने हापुड़ नगर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया:रिकॉर्ड, महिला हेल्प डेस्क और बैरक समेत सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
हापुड़ में अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को हापुड़ नगर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा, रिकॉर्ड और सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत पुलिस गार्द की सलामी से हुई। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, ग्राम अपराध रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर देखे। कम्प्यूटर कक्ष के साथ मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली भी देखी गई। महिलाओं और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बैरक, मैस, मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई, सुरक्षा और जरूरी संसाधनों के रखरखाव को देखा गया। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनने और समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड अपडेट रखने और थाने में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User