हाथरस जूनियर प्रीमियर लीग ट्रायल संपन्न:8 टीमें लेंगी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा, वीएस ग्राउंड पर उमड़े खिलाड़ी

Sep 27, 2026 - 20:47
0
हाथरस जूनियर प्रीमियर लीग ट्रायल संपन्न:8 टीमें लेंगी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा, वीएस ग्राउंड पर उमड़े खिलाड़ी
हाथरस जूनियर प्रीमियर लीग अंडर 14-16 सीजन-1 के लिए 110 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। यह टूर्नामेंट अक्टूबर में आयोजित होने की योजना है। खिलाड़ियों के चयन के लिए रविवार को इगलास रोड स्थित वीएस क्रिकेट ग्राउंड पर आगरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, मथुरा और हाथरस जनपद के करीब 110 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के बाद किया जाएगा। टूर्नामेंट आयोजक कमेटी ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रायल के दौरान चयन समिति में प्रवीण उपाध्याय, विकास शर्मा और शेखर कश्यप मौजूद रहे। वहीं ट्रायल के दौरान विजय शर्मा, राजेश शर्मा, सौरभ चंद्रा, गोपाल पौनिया, विशाल ठाकुर, सचिन शर्मा और मदन गोपाल आदि लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User