प्रगणकों के भरोसे अधिकतर लोग:स्वगणना से कतरा रहे; ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिखा रहे रुचि
16 नवंबर से स्वगणना का काम शुरू हो चुका है। लोगों से स्वगणना की अपील की जा रही है, जिससे प्रगणकों पर बोझ न रहे और समय से यह प्रक्रिया पूरी हो जाए। लेकिन अधिकतर लोग स्वगणना करने से बचते नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब है। जिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक तक 1 प्रतिशत लोगों ने भी स्वगणना नहीं की है और आधा समय बीत चुका है। जगणना का दूसरा चक्र शुरू होने के बाद पहले स्वगणना पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को ऑनलाइन ही स्वगणना का फार्म भरना है। इसमें 40 प्रश्नों के उत्तर भी देने हैं लेकिन इससे लोग बचते नजर आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि स्वगणना में गलती भी हो सकती है इसलिए प्रगणकों के आने के बाद ही भरेंगे। 30 नवंबर तक स्वगणना का समय निर्धारित है। उसके बाद गणना प्रगणक घर-घर जाकर लोगों का विवरण नोट करेंगे। जिले की अनुमानित जनसंख्या 50 लाख से अधिक है। लेकिन अभी तक लगभग 20 हजार 369 लोगों ने ही स्वगणना में हिस्सा लिया है। तहसीलों से प्रगणकों को फोन कर लोगों के घर जाकर उन्हें स्वगणना के लिए प्रेरत करने को कहा जा रहा है। लेकिन अधिकतर प्रगणक अभी फील्ड में जाने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन बाद घर-घर जाना ही है तो अभी कोई मतलब नहीं है। प्रगणकों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। मुख्यमंत्री व डीएम ने स्वगणना कर किया था प्रोत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल के गोरखपुर दौरे के दौरान स्वगणना की थी। विस्तार से सभी सवालों के जवाब भरे थे। लैपटॉप पर स्वगणना पूरी होने की जानकारी भी दी थी। उसके बाद डीएम दीपक मीणा ने भी स्वगणना की थी। उनकी ओर से भी लोगों को प्रेरित किया गया था। लगन का मौसम होने से भी सुस्ती लोगों की अरुचि के साथ ही लगन का मौसम होने के कारण भी स्वगणना की प्रगति धीमी मानी जा रही है। लोग शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण स्वगणना करने से बच रहे हैं। 40 प्रश्नों के बारे में सुनकर लोगों को यह लग रहा है कि स्वगणना में काफी समय लग सकता है। इसके साथ ही नेटवर्क की समस्या भी बड़ा कारण है। प्रशासन का मानना है कि 30 नवंबर तक अच्छी-खासी संख्या में लोग स्वगणना में हिस्सा लेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)