घाघरा खतरे के निशान से ऊपर, डीएम ने लिया जायजा:बहराइच में फसल नुकसान के सर्वे कराने के दिए निर्देश, बारिश से बढ़ा जलस्तर
बहराइच में नेपाल, उत्तराखंड और जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसका असर खेतों पर भी पड़ा है और कई जगह फसलों को नुकसान हुआ है। रविवार दोपहर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कैसरगंज तहसील क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ और बारिश से बनी स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता भी मौजूद रहे। घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर डीएम ने संजय सेतु पहुंचकर घाघरा नदी के जलस्तर की स्थिति देखी। अधिकारियों के मुताबिक, एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर से बढ़कर 106.14 मीटर पहुंच गया है। डीएम ने मौके पर ग्रामीणों से बातचीत कर नदी के जलस्तर और बारिश से पैदा हुई स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। बच्चों को पानी से दूर रखने की अपील जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से नदी या भरे हुए पानी में न जाएं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ जैसी स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धान, गन्ना और केले की फसल का होगा सर्वे डीएम ने एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। टीम धान, गन्ना, केला समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान का आकलन करेगी। उन्होंने सर्वे में पारदर्शिता बरतने और वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों को शासन के नियमों के अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। फसल बीमा वाले किसान 72 घंटे में दें सूचना डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर संबंधित बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग या टोल फ्री नंबर 14447 पर देने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। नुकसान की सूचना देते समय किसानों को आधार संख्या, केसीसी नंबर, बीमा पॉलिसी नंबर, फसल का नाम, क्षेत्रफल और क्षति का विवरण उपलब्ध रखना होगा। आपदा की सूचना इन नंबरों पर दें आपात स्थिति में तहसील प्रशासन या आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 230132 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी व जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। --------------------------- ---------------- ये भी पढ़ें- रवि किशन ने भाजपा पार्षद से पूछा-सपा जॉइन कर लिया?: गोरखपुर में जलभराव की शिकायत पर भड़के; दोबारा फोन नहीं उठाया गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन शनिवार को भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर भड़क गए। जलभराव की शिकायत को लेकर दोनों के बीच फोन पर जमकर बहस हुई। रवि किशन ने पार्षद पर सपा नेता बनने का आरोप लगा दिया। रवि किशन ने कहा- जलभराव खत्म करने के लिए सब मशीन चालू बा। सपा जॉइन कर लिए क्या? पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)