फतेहपुर में लगातार बारिश से 8 कच्चे मकान गिरे:गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

Sep 27, 2026 - 17:29
0
फतेहपुर में लगातार बारिश से 8 कच्चे मकान गिरे:गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
फतेहपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार सुबह से शाम 5 बजे तक बारिश रुकी रही, लेकिन आसमान में घने बादल छाए रहे। लगातार बारिश से मौसम में नमी बढ़ गई और ठंड का एहसास होने लगा। शनिवार और रविवार रात हुई बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में करीब 8 कच्चे मकान गिर गए। कई जगह पेड़ भी गिरने की घटनाएं सामने आईं। बड़नपुर में कच्चा मकान गिरा राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में हनुमंत सिंह का कच्चा मकान शनिवार रात बारिश के दौरान गिर गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। परिवार का घरेलू सामान प्रभावित हुआ है। कोरमन में बेटे की शादी का सामान मलबे में दबा राधानगर क्षेत्र के ही कोरमन गांव में किसान बचान का कच्चा मकान भी बारिश के कारण ढह गया। मकान गिरने से घर का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। इसमें बेटे की शादी का सामान भी शामिल था। नरैनी और खपतिपुर में भी मकान ढहे हसवा ब्लॉक के नरैनी गांव में रविकांत विश्वकर्मा का कच्चा मकान शनिवार रात बारिश के दौरान गिर गया। वहीं विजयीपुर ब्लॉक के खपतिपुर गांव में संतलाल का घर भी ढह गया। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण कच्चे मकानों को लेकर चिंतित हैं। ट्यूबवेल के पास गिरा महुआ का पेड़ विजयीपुर ब्लॉक के गाजीपुर गांव में सत्य नारायण के ट्यूबवेल के पास लगा महुआ का पेड़ बारिश के बीच गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया। जिले के अन्य हिस्सों में भी पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। अगले 3 दिन बारिश का अनुमान खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User