घाटमपुर में 36 घंटे की बारिश से खेत जलमग्न:किसानों को फसल सड़ने का डर, SDM बोले- जेसीबी से नालों की सफाई कराएंगे
घाटमपुर तहसील क्षेत्र में बीते 36 घंटे से हो रही बारिश के कारण खेतों में घुटनों तक पानी भर गया है। पतारा क्षेत्र में खेत जलमग्न होने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। किसानों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को जितना नुकसान नहीं हुआ, उससे ज्यादा खतरा खेतों में जमा पानी से है। उनका कहना है कि अगर जल्द पानी नहीं निकला तो फसलें सड़ सकती हैं और पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। पतारा में खेतों में घुटनों तक पानी पतारा कस्बा निवासी किसान राजन तिवारी, राम आसरे और राकेश कुमार दिवाकर ने बताया कि लगातार बारिश के बाद खेतों में घुटनों तक पानी भर गया है। किसानों के अनुसार उन्होंने काफी मेहनत से फसलें बोई थीं, लेकिन जलभराव से अब उन्हें नुकसान की आशंका है। किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार बारिश के बाद खेतों में इतना जलभराव देखा है। उन्होंने प्रशासन से जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। धान के साथ तिल्ली, उड़द और बाजरा को खतरा किसानों के अनुसार जलभराव से तिल्ली, उड़द, मक्का, बाजरा, ज्वार समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है। पूरी तरह पानी में डूब चुकी धान की फसल भी प्रभावित हो सकती है। सब्जियों में लौकी, तोरई और खीरा की फसल को भी नुकसान बताया गया है। SDM बोले- जेसीबी से नाले साफ कराएंगे घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि खेतों में जलभराव की सूचना मिली है। जेसीबी से नालों की सफाई कराकर पानी निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)