घर के बाहर खड़े होने के विरोध पर ताबड़तोड़ फायरिंग:मेरठ में राहगीर के हाथ में लगी गोली; बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल से चलाईं गोलियां, इलाके में मची भगदड़
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में गुरुवार रात घर के बाहर खड़े होकर बातचीत करने का विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर के हाथ में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। घर के बाहर खड़े होने को लेकर हुआ था विवाद दरअसल, इत्तेफाक नगर निवासी इमरान पुत्र मकसूद अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि बुधवार को उनके बेटे अयान ने घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे कुछ युवकों का विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में गुरुवार रात करीब आठ युवक बाइक पर सवार होकर इमरान के घर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने पिस्तौलों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर के हाथ में गोली लग गई। अयान के साथियों पर फायरिंग का आरोप इमरान ने बताया कि कॉलोनी के ही रहने वाले युवकों से उनके बेटे अयान की कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में गुरुवार रात दाऊद अपने साथी सुहेल, समीर, समद और तीन अज्ञात युवकों के साथ बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान फायरिंग की गई। हालांकि घटना में शामिल युवकों और फायरिंग करने वालों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। एक युवक के हाथ में लगी गोली गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची और घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि- दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान एक युवक के हाथ में गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)