12 साल बाद भी महिला को नहीं मिला फ्लैट:लखनऊ में किस्तों में जमा किए 2.15 लाख रुपए, अंसल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
सुशांत गोल्फ सिटी की अंसल एपीआई टाउनशिप में ईडब्ल्यूएस/एलआईजी आवास आवंटित होने के 12 साल बाद भी महिला को मकान का कब्जा नहीं मिला। महिला ने इसके लिए अलग-अलग किस्तों में 2 लाख 15 हजार 250 रुपए जमा किए थे। आरोप है कि कंपनी ने न तो उसे मकान दिया और न ही उसकी शिकायतों का जवाब दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2013 में लिया था पंजीकरण फॉर्म महिला के मुताबिक, अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सुल्तानपुर रोड स्थित टाउनशिप विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसने 3 सितंबर 2013 को 250 रुपए जमा कर पंजीकरण फॉर्म लिया था। इसके बाद 17 अप्रैल 2014 को 20 हजार रुपए जमा किए। लॉटरी में मिला था मकान आवास आवंटन के लिए हुई लॉटरी में 7 अप्रैल 2015 को महिला को सेक्टर-के में यूनिट नंबर K6/A1/0203 आवंटित हुई। इसके लिए उसने 28 मई 2015 को 1 लाख 14 हजार 138 रुपए जमा किए। इसके अलावा कंपनी की ओर से समय-समय पर मांगी गई रकम भी जमा की। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई महिला का आरोप है कि रकम जमा करने के बावजूद उसे मकान का कब्जा नहीं मिला। इस संबंध में उसने 18 मई 2026 को पत्र देकर शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)