घरेलू कलह में युवक ने फंदे से लटककर जान दी:औरैया में घर के कमरे में लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम

Sep 27, 2026 - 20:30
0
घरेलू कलह में युवक ने फंदे से लटककर जान दी:औरैया में घर के कमरे में लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम
औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुरवा मके गांव के 35 साल के सूरज उर्फ सोनू ने रविवार शाम अपने घर के कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक की पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज के दो छोटे बच्चे भी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 5:45 बजे सूरज एक साड़ी लेकर कमरे में गया था। पुलिस कर रही मामले की जांच काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो पड़ोस के एक युवक ने कमरे में देखा। वहां सूरज का शव फंदे पर लटका मिला। युवक ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे जल्दी से बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User