गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़,एक को लगी गोली:दो साथी भी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस, बाइक और हथियार बरामद

Sep 28, 2026 - 07:34
0
गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़,एक को लगी गोली:दो साथी भी गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस, बाइक और हथियार बरामद
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में गोकशी आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। रविवार देर रात एक बजे हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, दो साथी गिरफ्तार हुए। घायल अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी पर पहले भी गोकशी के कई मामले दर्ज हैं। 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द में गोवंश अवशेष मिलने पर मुकदमा 418/2026 दर्ज हुआ। एसपी ने खुलासे को तीन टीमें बनाईं थी । रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर गोकशी की घटना करने वाले हैं। जोगनिया बैराज मार्ग पर चेकिंग में एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव , अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू (बालापुर), शहजाद उर्फ कलूटे (उचवा बालापुर) और सोनू (खैरी) के रूप में हुई। उनके पास से तमंचा, कारतूस, 1940 रुपये, बाइक, तराजू-बांट, लकड़ी का ठीहा और तीन चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पकड़े गए लोगों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User