अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

Sep 28, 2026 - 07:34
0
अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी
अम्बेडकरनगर में तीन दिन तक हुई भारी बारिश और तेज आंधी से जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। बिजली विभाग ने आपूर्ति बहाल करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जिले में प्रभावित 84 में से 60, 11 केवी फीडरों को चालू कर दिया गया है। अभी 24 फीडर बंद हैं। विभाग ने बाकी फीडरों को भी सोमवार तक सामान्य करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विभागीय टीमें दिन-रात फील्ड में जुटी हैं। जिले में 42 विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। बारिश और तेज हवा के कारण इनमें से 16 उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कर 15 उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल कर दी है। हालांकि अलापुर क्षेत्र का मकोईया उपकेंद्र अभी भी 33 केवी लाइन में खराबी के कारण प्रभावित है। यहां बिजली बहाली के लिए काम जारी है। 161 में 84 फीडर हुए थे प्रभावित विभाग के मुताबिक जिले में कुल 161, 11 केवी फीडर हैं। तेज आंधी और बारिश के बाद इनमें से 84 फीडर ब्रेकडाउन में चले गए थे। लगातार मरम्मत के बाद 60 फीडरों को चालू कर दिया गया है। अब 24 फीडरों पर काम चल रहा है। विभाग का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर इन फीडरों को भी जल्द चालू किया जाएगा। पोल-तार की मरम्मत में जुटी टीमें आंधी में कई जगह बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई। विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल, तार और अन्य विद्युत उपकरणों की मरम्मत कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक जहां संभव है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था से भी आपूर्ति बहाल की जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शेष फीडरों को सोमवार तक सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन भी बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि टूटे या जर्जर बिजली तार और क्षतिग्रस्त पोल के पास न जाएं। किसी आपात स्थिति में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र या विभागीय हेल्पलाइन से संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User