हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार आफिस, प्रदेश सरकार से मांगा जवाब:एडवोकेट्स पार्किंग व चैम्बर रूल्स-प्रमुख सचिव वित्त को पक्षकार बनाया

Nov 27, 2026 - 18:20
0
हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार आफिस, प्रदेश सरकार से मांगा जवाब:एडवोकेट्स पार्किंग व चैम्बर रूल्स-प्रमुख सचिव वित्त को पक्षकार बनाया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडवोकेट्स पार्किंग और चैंबर रूल्स 2026 पर उत्तर प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट महानिबंधक कार्यालय से जवाब मांगा है तथा उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव वित्त को पक्षकार बनाने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने विक्टिम एडवोकेट्स स्ट्रगल कमेटी और विजय प्रताप सिंह की याचिका पर दिया है। नए चैंबर, पार्किंग, बिल्डिंग के मेंटेनेंस पर सवाल याचिका में नए चैंबर पार्किंग बिल्डिंग के मेंटेनेंस का सवाल उठाया गया है। कहा गया कि जिस तरह एडवोकेट जनरल बिल्डिंग और हाईकोर्ट के अन्य बिल्डिंगों के मेंटेनेंस स्टेट गवर्नमेंट कर रही है उसी तरह एडवोकेट्स बिल्डिंग को भी स्टेट गवर्नमेंट को मेंटेनेंस करना चाहिए। ऐसा ना करना भेदभाव कारी है और इस तरह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करती है। अधिवक्ताओं को अत्यधिक आर्थिक मजबूरी में डालने वाले प्रावधानों पर ध्यान आकृष्ट किया गया और कहा कि कोई भी आर्थिक प्रावधान अधिवक्ताओं को बिजनेस और कॉमर्स की तरह देनदारी के संबंधों में नहीं डाल सकती। इस संबंध में उन्होंने कार्डोमोम संगठन बनाम स्टेट ऑफ केरल की सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए विधि व्यवस्था का दृष्टांत दिया जिसमें अधिवक्ता को एक सार्वजनिक कर्तव्य निभाने वाला माना गया है न कि कोई बिजनेस या कॉमर्स की श्रेणी में। कहा गया कि अधिवक्ता एडमिनिस्ट्रेशन आफ जस्टिस में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User