7 दिन में 1.18 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया-दवा:कौशांबी के कनैली और मूरतगंज ब्लॉक में 4.23 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

Nov 27, 2026 - 18:20
0
7 दिन में 1.18 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया-दवा:कौशांबी के कनैली और मूरतगंज ब्लॉक में 4.23 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
कौशांबी में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। कनैली और मूरतगंज ब्लॉक में सात दिनों के भीतर 1.18 लाख से अधिक लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया है। दोनों ब्लॉकों में कुल 4.23 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे अभियान के आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि कनैली ब्लॉक में अब तक 67,268 और मूरतगंज ब्लॉक में 51,448 लोगों ने दवा खाई है। स्वास्थ्य विभाग की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा खिला रहे हैं। सीएमओ ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति दवा खाने से वंचित न रहे। एक भी व्यक्ति छूटने पर अभियान का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग दिन में खेतों या काम पर चले जाते हैं, उन्हें शाम के समय भी दवा खिलाई जाएगी। दवा खाने के बाद हल्का बुखार आना सामान्य बात है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से खुद दवा खाने और पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। जिले में दोनों ब्लॉकों में 85 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सहयोगी संस्थाएं भी निभा रहीं भूमिका एमडीए अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), पाथ, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) और प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) सहयोग कर रहे हैं। सीफॉर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) के तहत लोगों को जागरूक कर रहा है। इस मंच में फाइलेरिया से प्रभावित लोगों के साथ ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शामिल हैं। फाइलेरिया प्रभावित लोग अपने अनुभव साझा कर ग्रामीणों को बीमारी की गंभीरता और इससे बचाव के लिए दवा सेवन का महत्व समझा रहे हैं। जिले में 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक एमडीए अभियान चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User