हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में भिड़े 3 ट्रक, कार:इटावा में हेल्पर और चालक घायल, दो ट्रकों में फंसे चालक-हेल्पर का रेस्क्यू करके निकाला

Sep 27, 2026 - 10:26
0
हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में भिड़े 3 ट्रक, कार:इटावा में हेल्पर और चालक घायल, दो ट्रकों में फंसे चालक-हेल्पर का रेस्क्यू करके निकाला
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में नगला कन्हाई गांव के सामने हाईवे पर शनिवार रात करीब 10 बजे इटावा से आगरा जाने वाले मार्ग पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से आ रहे दो ट्रक और एक कार टकरा गई। हादसे में एक ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गया, जबकि दो अन्य ट्रकों के चालक और हेल्पर के फंसने के बाद राहत दल ने रेस्क्यू शुरू किया। नगला कन्हाई गांव के सामने हाईवे पर ट्रक संख्या RJ14GT9608 खराब होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक संख्या HR46G3444 उससे टकरा गया। ट्रक चालक अनिल पुत्र मुन्नालाल निवासी उतारारा, थाना जसराना, फिरोजाबाद सुरक्षित हैं, जबकि हेल्पर अंशुल पुत्र नामालूम निवासी अमृतपुर, इटावा घायल हो गए। हेल्पर को जिला अस्पताल भेजा हादसे के बाद घायल अंशुल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल इटावा भेजा गया। अंशुल ने बताया कि वह ट्रक में हेल्पर है। ट्रक खराब होने के कारण हाईवे पर खड़ा था, तभी पीछे से एक गाड़ी आकर टकरा गई, जिससे वह और उसका साथी चालक घायल हो गए। तीसरा ट्रक भी पीछे से भिड़ा इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक संख्या RJ19GK5540 भी पहले से दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों में टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक और हेल्पर उसके अंदर फंस गए। दोनों को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और राहत दल की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। कार भी हादसे में टकराई इसी क्रम में पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP75AN4941 भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से टकरा गई। कार में सवार प्रकाश नगर इटावा निवासी अवनीश कुमार पुत्र वेद प्रकाश और ओल्ड भरथना रोड इटावा निवासी रूपेश कुमार पुत्र कैलाश चंद्र सुरक्षित बताए गए। मौके पर पहुंची कई टीमें हादसे की सूचना पर थाना पुलिस, एंबुलेंस, हाईवे स्टाफ की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। ट्रकों में फंसे चालक और हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी रहा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User