हाथरस में उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम:160 उद्यमियों को 4 प्रतिशत खरीद नीति की जानकारी

Sep 28, 2026 - 09:46
0
हाथरस में उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम:160 उद्यमियों को 4 प्रतिशत खरीद नीति की जानकारी
हाथरस में एमएसएमई मंत्रालय के नेशनल एससी-एसटी हब एवं कोशिश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से 23 सितंबर को पहलवान रॉयल ग्रैंड होटल में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 160 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमियों को भारत सरकार की 4 प्रतिशत खरीद नीति की जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल एससी-एसटी हब की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। जिला उद्योग केंद्र के एडीसी राजीव कुमार ने ऋण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। आईडीएम, केनरा बैंक हाथरस की ओर से उद्यमियों की ऋण संबंधी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया। कार्यक्रम में आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी आगरा नेशनल एससी-एसटी हब कार्यालय, फेडरेशन अध्यक्ष करतार सिंह जगरवाल, संरक्षक नेत्रपाल सिंह, राहुल बिंदुसार, राहुल जैन, मंजू, सीमा, सिकंदर जगरवाल, राकेश कुमार, सुमित बाबू और इशांत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करतार सिंह जगरवाल ने किया। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था द गंगा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने संभाली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User