इटावा में रेबीज दिवस पर पेट हेल्थ कैंप:1200 कुत्ते-बिल्लियों को लगाए टीके, 2500 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Sep 28, 2026 - 09:46
0
इटावा में रेबीज दिवस पर पेट हेल्थ कैंप:1200 कुत्ते-बिल्लियों को लगाए टीके, 2500 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
इटावा में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर रविवार को सिटी सेंटर पेट क्लिनिक, विजयनगर चौराहा की ओर से छठवें हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोग अपने पालतू कुत्ते और बिल्लियों के साथ पहुंचे। अलग-अलग नस्लों के पालतू जानवर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजक के अनुसार कैंप में करीब 2500 कुत्ते-बिल्लियां पहुंचीं, जिनमें 1200 को रेबीज से बचाव के टीके लगाए गए। कैंप में पालतू जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण, डी-वॉर्मिंग और अन्य आवश्यक सेवाएं दी गईं। बिल्लियों के बालों की देखभाल के लिए विशेष ट्रीटमेंट भी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा पेट फूड के सैंपल और विभिन्न उत्पादों पर छूट दी गई। नियमित टीकाकरण के प्रति किया जागरूक आयोजक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप का उद्देश्य पालतू जानवरों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और रेबीज से बचाव का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार पालतू जानवरों को समय पर रेबीज का टीका लगवाना जरूरी है। नियमित टीकाकरण से जानवरों के साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी संक्रमण के जोखिम से बचाने में मदद मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User