मानव सेवा को समर्पित सम्मान:मुंबई में पुष्पलता सिंह अम्मा को कर्मवीर अवार्ड, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

Sep 28, 2026 - 09:46
0
मानव सेवा को समर्पित सम्मान:मुंबई में पुष्पलता सिंह अम्मा को कर्मवीर अवार्ड, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
मातृ आंचल सेवा संस्थान के सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए पुष्पलता सिंह अम्मा को ‘कर्मवीर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान संस्थान से जुड़े सहयोगियों, दानदाताओं और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी लोगों के विश्वास, सहयोग और समर्पण का प्रतीक है, जो संस्था के सेवा कार्यों से जुड़े हैं। पुष्पलता सिंह अम्मा ने बताया कि संस्थान असहाय, बेसहारा और जरूरतमंद माताओं, दिव्यांगजनों, लावारिस शवों के साथ जरूरतमंद मनुष्यों और जीवों की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ‘जहां कोई नहीं, वहां मैं हूं’ और ‘जिसका कोई नहीं, उसके लिए मैं हूं’ के भाव के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संस्था का संकल्प है। सम्मान से बढ़ी सेवा की जिम्मेदारी उन्होंने डॉ. विनय शाही, डीआर आरपी सिंह, डॉ. बिपिन शाही और डॉ. डिसूजा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मवीर अवार्ड उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा के प्रति नई जिम्मेदारी है। यह सम्मान उन्हें अधिक निष्ठा और संवेदना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। संस्था ने सहयोगियों और दानदाताओं का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User