ससुराल में रह रहे युवक की गला दबाकर हत्या,दोस्त गिरफ्तार:शारदा बैराज पर मिला था शव, मां ने पत्नी और प्रेमी पर लगाए आरोप

Nov 24, 2026 - 22:58
0
ससुराल में रह रहे युवक की गला दबाकर हत्या,दोस्त गिरफ्तार:शारदा बैराज पर मिला था शव, मां ने पत्नी और प्रेमी पर लगाए आरोप
लखीमपुर खीरी के मूलचन्द्रपुरवा गांव में ससुराल में रह रहे 48 वर्षीय राकेश की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में गांव के अमरपाल को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या की वजह समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। खेत देखने के बहाने साथ ले गया था अमरपाल घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर शारदा नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, राकेश कई साल से अपनी ससुराल में रह रहा था। उसकी गांव के अमरपाल से दोस्ती थी। दोनों के खेत शारदा नदी के पार थे। 6 नवंबर की सुबह अमरपाल राकेश के घर पहुंचा और उसे बताया कि वह नदी पार खेत देखने जा रहा है। आरोप है कि वह राकेश को भी अपने साथ ले गया। बाद में अमरपाल अकेले घर लौट आया। राकेश के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह नदी में डूब गया है। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि परिजनों ने राकेश की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पत्नी सुनीता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की थी। इस बीच परिजनों को अमरपाल पर शक हुआ। रविवार शाम शारदा बैराज में राकेश का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सुनीता की तहरीर पर अमरपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। बहू और उसके प्रेमी पर साजिश का आरोप राकेश की मां कुसुमा ने हत्या में अपनी बहू, उसके प्रेमी और अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राकेश को पत्नी के संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद पत्नी ने कथित तौर पर प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। कुसुमा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बेटे का शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं दिया गया और पत्नी ने मायके के गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। हत्या की वजह समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User